प्रधानाध्यापक सेवानिवृत, विदाई

प्रधानाध्यापक सेवानिवृत, विदाईमझिआंव(गढ़वा). रामवि मझिआंव के प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने अच्युतानंद त्रिपाठी के शिक्षा के लिये किये गये कार्यो की काफी प्रशंसा की. वक्ताओं ने कहा कि श्री त्रिपाठी जैसे कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक के सेवानिवृति से शिक्षा जगत को हमेशा कमी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 1, 2015 7:01 PM

प्रधानाध्यापक सेवानिवृत, विदाईमझिआंव(गढ़वा). रामवि मझिआंव के प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने अच्युतानंद त्रिपाठी के शिक्षा के लिये किये गये कार्यो की काफी प्रशंसा की. वक्ताओं ने कहा कि श्री त्रिपाठी जैसे कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक के सेवानिवृति से शिक्षा जगत को हमेशा कमी खलेगी. समारोह में अपना उदगार व्यक्त करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि वे सेवानिवृत्त होने के बाद भी अपने को सेवानिवृत्त नहीं मानते हैं. वे बच्चों के भविष्य के लिए आगे भी विद्यालय को सेवा देते रहेंगे. इस मौके पर बीपीओ संतोष दुबे, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रखंड अध्यक्ष अशोक कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष रामकवल दुबे, कमला सिंह, रामवृक्ष सिंह, रामप्रवेश राम ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

Next Article

Exit mobile version