profilePicture

… मुखिया के 15 पद के लिए 146 नामांकन

… मुखिया के 15 पद के लिए 146 नामांकन05 मनिका 2 – अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने जाते सुदेश्वर सिंह05 मनिका 3 – सिवंती देवी05 मनिका 1 – महेश सिंहमनिका. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया. इसमें कोपे पंचायत के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 5, 2015 6:44 PM

… मुखिया के 15 पद के लिए 146 नामांकन05 मनिका 2 – अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने जाते सुदेश्वर सिंह05 मनिका 3 – सिवंती देवी05 मनिका 1 – महेश सिंहमनिका. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया व वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया. इसमें कोपे पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुदेश्वर सिंह कई समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. विशुनबांध पंचायत से लक्ष्मी देवी, जुंगूर पंचायत से सिवंती देवी व जान्हो पंचायत से सुनीता देवी ने सीओ कमल किशोर सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया. वहीं वार्ड सदस्य के नामांकन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही. अंतिम दिन तक मुखिया पद के लिए 15 पंचायत से 146 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. जनता की आवाज बनूंगा: महेश जिप पश्चिमी सीट से नामांकन करने के बाद महेश सिंह ने दौरा कर अपने समर्थकों के साथ शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि जनता ने उन्हें मौका दिया, तो उनकी आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का आपार समर्थन मिल रहा है. श्री सिंह ने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर जनता से सहयोग मांगेंगे. कहा कि क्षेत्र की जनता ने अगर उन्हें सेवा करने का मौका दिया, तो क्षेत्र कि विभिन्न समस्याओं से जनता को निजात दिलायेंगे.

Next Article

Exit mobile version