सतबरवा : 125 अभ्यर्थियों ने परचा दाखिल किया

सतबरवा : 125 अभ्यर्थियों ने परचा दाखिल कियासतबरवा(पलामू). त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ डॉ धनंजय के समक्ष मुखिया पद के 21 व वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रताप टोप्पो के समक्ष 104 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया. मुखिया के जिन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 9, 2015 6:02 PM

सतबरवा : 125 अभ्यर्थियों ने परचा दाखिल कियासतबरवा(पलामू). त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ डॉ धनंजय के समक्ष मुखिया पद के 21 व वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रताप टोप्पो के समक्ष 104 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया. मुखिया के जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन परचा दाखिल किया, उसमें बोहिता पंचायत के कलावती देवी, हेमवंती देवी, सोना देवी, रेवरातु पंचायत से कईली देवी, मालो देवी, गीता देवी, सतबरवा पंचायत से संजय कुमार मिश्र, पोंची पंचायत के गायत्री देवी, फुलमति देवी, उर्मिला देवी, झुबली देवी, बारी पंचायत से संजय विश्वकर्मा, रामा सिंह, अजय कुमार चौधरी, दुलसुलमा पंचायत से श्यामसुंदर सिंह, अरविंद सिंह, धावाडीह पंचायत से रिंकी देवी, रूबी देवी, घुटुआ पंचायत से कईला भुइयां तथा बकोरिया पंचायत से रंजना देवी ने नामांकन परचा दाखिल की.

Next Article

Exit mobile version