7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

धर्म से बदलता है समाज : ब्रजमोहन

धर्म से बदलता है समाज : ब्रजमोहन भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरूकस्प्सन : प्रवचन देते आनंदभाई शास्त्री प्रतिनिधि, मेदिनीनगर. रांची रोड रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आठवां अधिवेशन बुधवार से शुरू हुआ. पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से इसका […]

धर्म से बदलता है समाज : ब्रजमोहन भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरूकस्प्सन : प्रवचन देते आनंदभाई शास्त्री प्रतिनिधि, मेदिनीनगर. रांची रोड रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आठवां अधिवेशन बुधवार से शुरू हुआ. पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से इसका उदघाटन किया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री राम ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण का संदेश धर्म देता है. धर्म से ही समाज बदलता है. आज जरूरत है लोगों को धर्म के प्रति जागरूक होने की. विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के लोगों को सत्य की राह मिलती है. लोग अपने धर्म के प्रति आस्था का भाव रखते हुए परमात्मा के भजन की ओर प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि धर्म ही राजनीति को भी सही रास्ता दिखाता है. राजनीति से जुड़े लोग यदि धर्म के असली मर्म को समझें, तो देश तरक्की की ओर तेजी से बढ़ेगा और देश में सामाजिक एकता व भाईचारा बनी रहेगी. यज्ञ के उदघाटन के बाद नैमीषारण्य से पधारे विद्वान आनंदभाई शास्त्री ने सारगर्भित भागवत कथा शुरू किया. उदघाटन समारोह की अध्यक्षता भागवत कथा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी व संचालन डॉ विजय शंकर ओझा ने किया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी, भागवत कथा समिति के संरक्षक विजय कुमार तिवारी, मदन मोहन तिवारी, आलोक तिवारी, राजेश्वर तिवारी, उमंग तिवारी, मनोज तिवारी, कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष रामाशीष पांडेय, सच्चिदानंद तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री विजय ओझा, सांसद प्रतिनिधि मंगल सिंह, दिलीप तिवारी, प्रदीप सिन्हा, सुनील पासवान, मोहम्मद इसरार, सतीश विश्वकर्मा, ओम तिवारी, अमित तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel