झामुमो ने प्रत्याशी नहीं दे कर गंठबंधन धर्म निभाया : सरफराज
झामुमो ने प्रत्याशी नहीं दे कर गंठबंधन धर्म निभाया : सरफराजरांची . पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता डॉ सरफराज अहमद ने कहा है कि लोहरदगा उपचुनाव में झामुमो ने प्रत्याशी नहीं दे कर गंठबंधन का धर्म निभाया है़ सेक्युलर ताकत को मजबूत करने के लिए झामुमो ने बड़ा कदम उठाया है़ लोहरदगा में सुखदेव भगत […]
झामुमो ने प्रत्याशी नहीं दे कर गंठबंधन धर्म निभाया : सरफराजरांची . पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता डॉ सरफराज अहमद ने कहा है कि लोहरदगा उपचुनाव में झामुमो ने प्रत्याशी नहीं दे कर गंठबंधन का धर्म निभाया है़ सेक्युलर ताकत को मजबूत करने के लिए झामुमो ने बड़ा कदम उठाया है़ लोहरदगा में सुखदेव भगत के नामांकन से लौटने के बाद डॉ अहमद ने कहा कि चुनाव में गंठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत होगी़ लोहरदगा की जनता मन बना चुकी है़ गांव-गांव में कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान है़ लोहरदगा उपचुनाव का परिणाम राज्य की राजनीति को एक दिशा देगा़ राज्य में भय और आतंक के माहौल के खिलाफ संघर्ष मजबूत होगा़ डॉ अहमद ने कहा कि लोहरदगा में पूरी कांग्रेस एक टीम के रूप में काम कर रही है़ कहीं कोई विवाद नहीं है़