कल से लोहरदगा में कैंप करेंगे बाबूलालपार्टी विधायक और पदाधिकारियों को चुनावी अभियान में जुटने का कहावरीय संवाददाता, रांची़ लोहरदगा उपचुनाव में झाविमो अपनी पूरी ताकत लगायेगा़ झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी 30 नवंबर से लोहरदगा में कैंप करेंगे़ वह 12 दिसंबर तक पार्टी प्रत्याशी बंधु तिर्की के पक्ष में चुनावी अभियान में जुटे रहेंगे़ इस दौरान श्री मरांडी दर्जनों चुनावी सभा को संबोधित करेंगे़ पार्टी ने अपने विधायक और पदाधिकारियों को भी चुनावी अभियान में जुटने कहा है़ पार्टी विधायक प्रदीप यादव और प्रकाश राम भी कई जगहों पर चुनावी अभियान चलायेंगे़ झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है़ अपनी बुनियादी समस्याओं के निदान और बदतर हालात के लिए यूपीए-एनडीए से सवाल पूछ रही है़ भाजपा और कांग्रेस ने समय-समय पर लोहरदगा का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ़ लोहरदगा के विकास को एजेंडा बना कर झाविमो चुनाव लड़ेगा़ झाविमो के संघर्ष के साथ वहां की जनता खड़ी है़
कल से लोहरदगा में कैंप करेंगे बाबूलाल
कल से लोहरदगा में कैंप करेंगे बाबूलालपार्टी विधायक और पदाधिकारियों को चुनावी अभियान में जुटने का कहावरीय संवाददाता, रांची़ लोहरदगा उपचुनाव में झाविमो अपनी पूरी ताकत लगायेगा़ झाविमो नेता बाबूलाल मरांडी 30 नवंबर से लोहरदगा में कैंप करेंगे़ वह 12 दिसंबर तक पार्टी प्रत्याशी बंधु तिर्की के पक्ष में चुनावी अभियान में जुटे रहेंगे़ इस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement