12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें

मेदिनीनगर : संत मरियम आवासीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ मौके पर स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली, जोकि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद शाहपुर जाकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया़ इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से […]

मेदिनीनगर : संत मरियम आवासीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ मौके पर स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली, जोकि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद शाहपुर जाकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया़
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला़ कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि अाध्यात्मिक जगत का शासन करने वाले नियमों के संबंध में भी है.
एक आत्मा के दूसरी आत्मा के साथ और जीवात्मा के आत्माओं के परम पिता के साथ जो नैतिक तथा आध्यात्मिक संबंध है, वे उनके अविष्कार के पहले भी थे और यदि उन्हें हम भूल भी जाये, तो भी बने रहेंगे़ इन नियमों या सत्यों का अविष्कार करने वाले ही ऋषि कहलाते है़ व्यक्ति को केवल प्रयत्न व उद्यम करना चाहिए. इसी से व्यक्ति ऊपर उठता है़ स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है़
विद्यालय के प्राचार्य आदर्श देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बारे में बच्चे जाने, इसके लिए आयोजन किया गया है. क्योंकि आज बच्चों में नैतिकता का भाव आना जरूरी है़ मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य एसबी साहा, एनएन मिश्रा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, एसके साहा, पीआर तिवारी, सुनील अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे़ कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया़
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel