भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

पांकी (पलामू) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष से पुन: नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला मुख्यालय से चुनाव कराने आये पर्यवेक्षक दीपक तिवारी ने पांकी मुख्यालय के बजाय कोनवाई में पहुंच कर वाल्मीकि सिंह को पांकी मंडल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 21, 2016 12:54 AM
पांकी (पलामू) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष से पुन: नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला मुख्यालय से चुनाव कराने आये पर्यवेक्षक दीपक तिवारी ने पांकी मुख्यालय के बजाय कोनवाई में पहुंच कर वाल्मीकि सिंह को पांकी मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया.
वहीं लोहरसी के लिए विनोद प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया. इतना ही नहीं जिला मुख्यालय से पहुंचे दूसरे गुट के पर्यवेक्षक विजय ओझा व अभिमन्यु तिवारी ने ग्राम गोंगो पहुंच कर सतीश कुमार सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया.
कार्यकर्ताअों का आरोप है कि किसी भी पुराने कार्यकर्ता को इसकी सूचना तक नहीं दी गयी. भीतर-भीतर चुनाव करा दिया गया. जो सरासर नियम के विरुद्ध है. एक ही प्रखंड में तीन-तीन प्रखंड अध्यक्ष बना दिये गये. इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने पत्र देकर प्रदेश अध्यक्ष से इसकी जांच कर दोषी पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई करते हुए पुन: चुनाव कराने की मांग की है.
मांग करनेवालों में वरीय नेता सत्यदेव सिंह, अरुण कुमार सिंह, मुकेश सिंह चंदेल, साधु मांझी, रामचंद्र यादव, रामावतार उरांव, सुरेश उरांव, गोपाल सिंह, नवीन कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, निर्मल सिंह सहित अन्यशामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version