21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पूजा व हवन के बाद प्रतिमा विसर्जित

मेदिनीनगर : पलामू में श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. शहर के नावाटोली एकता पथ कोयल नदी तट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजा समिति एवं शहर थाना रोड में स्थित दुर्गा मंडप में पलामू सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा पूजा का आयोजन किया गया था. बुधवार को पूजा के […]

मेदिनीनगर : पलामू में श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. शहर के नावाटोली एकता पथ कोयल नदी तट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजा समिति एवं शहर थाना रोड में स्थित दुर्गा मंडप में पलामू सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा पूजा का आयोजन किया गया था.
बुधवार को पूजा के बाद वेद मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ. दुर्गा मंडप में पंडित अश्विनी मिश्रा ने पूजा व हवन कराया. यजमान के रूप में पूजा समिति के संयोजक सतीश कुमार वर्मा एवं संजय राज थे. शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गयी.
शहर के मुख्य मांर्गो से शोभायात्रा गुजरी और गिरिवर स्कूल के पास कोयल नदी में श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. पूजा संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष अरूणजय नारायण सिन्हा , उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, सचिव विनय कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा, अनुभव, रूपेश , शशांक शेखर, प्रसुन कुमार, रवि, तेजेन्द्र प्रसाद, लालबहादुर सिन्हा, नवीन, कपिल देव नारायण सिन्हा, अमर सहाय, सुमीत, मुकेश, राजु सिन्हा, स्नेह रंजन, प्रेम श्रीवास्तव आदि सक्रिय थे. इधर श्री चित्रगुप्त मंदिर में पंडित सत्येन्द्र मिश्रा ने पूजा व हवन संपन्न कराया. इसके बाद कलश विसर्जित किया गया.
इसे सफल बनाने में पूजा समिति के संयोजक ज्ञान कुमार, विनित कुमार, अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल, सुनील कुमार सहाय, सचिव सुर्यनेश्वर प्रसाद, महेश चंद्र वर्मा, नवीन सिन्हा, धमेन्द्र कुमार, अमीत कुमार सहाय,सीता राम प्रसार कर्ण,गोपाल कृष्ण वर्मा, सुमीत वर्मा, अविनाश, एसएसपी सिन्हा, सतीश जौरीहार, अजय वर्मा, राजीव कुमार राजु, रमेश चंद्र प्रसाद, नवीन चंद्र, अंजनी आदि सक्रिय थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel