गरीबों को मिला कंबल, ठंड से मिली राहत

हैदरनगर. हैदरनगर के पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह गरीबों को सम्मान व उन्हें सहायता पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. संतोष कुमार सिंह ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए मजबूर, लाचार व दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण शुक्रवार को किया. उन्होंने कहा कि गरीबों, बेसहारा लोगों व दिव्यागों की सेवा कर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 10, 2016 8:16 AM
हैदरनगर. हैदरनगर के पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह गरीबों को सम्मान व उन्हें सहायता पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. संतोष कुमार सिंह ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए मजबूर, लाचार व दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण शुक्रवार को किया. उन्होंने कहा कि गरीबों, बेसहारा लोगों व दिव्यागों की सेवा कर उन्हें काफी सुकून मिलता है. उन्होंने कहा कि वह गरीबों के मान-सम्मान के लिए कभी भी किसी हद तक जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि मानव में जन्म लिया है, तो मानवता की रक्षा भी करना चाहिए.
उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों का आह्वान किया है कि ईश्वर ने उन्हें दिया है, तो इस कड़ाके की ठंड में मजबूर, बेसहारा, लाचार व दिव्यागों को गरम वस्त्र देकर उनकी दुआएं लें. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों के लाचार व बेसहारा लोगों के बीच वह कंबल का वितरण लगातार करेंगे. इस अवसर पर गोलू सिंह, बिट्टू सिंह, अनुज प्रजापति, अवधेश शर्मा, विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता,सोनू सिंह, रवींद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version