इ जगत बा मुसाफिर खाना…

पांडू : पांडू प्रखंड के रतनाग में भोजपुरी दो गोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर औरंगाबाद बिहार के व्यास महाबीर यादव व पलामू झारखंड के व्यास राजमुनी राम के बीच शानदार मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों गायकों द्वारा भक्ति वंदना के साथ आगाज किया गया. उसके […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 14, 2016 7:19 AM
पांडू : पांडू प्रखंड के रतनाग में भोजपुरी दो गोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर औरंगाबाद बिहार के व्यास महाबीर यादव व पलामू झारखंड के व्यास राजमुनी राम के बीच शानदार मुकाबला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों गायकों द्वारा भक्ति वंदना के साथ आगाज किया गया. उसके बाद एक से बढ़ कर एक भोजपुरी गीत का प्रस्तुत किया गया.
व्यास राजमुनी द्वारा इ जगत बा मुसाफिर खाना गीत प्रस्तुत किया गया. इस गीत से उन्होंने लोगों को भाव विभोर कर दिया. कार्यक्रम में आकाशवाणी के मशहूर तबला बादक शिशिर शुक्ला ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित तबला के कई बोल को प्रस्तुत कर लोगों को भरपूर मनोरंजन किया. इस मौके पर जीप सदस्य अनिल चंद्रवंशी,भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव,मुसीखाप मुखिया अरविंद सिंह,बिगन प्रसाद साहू, महेंद्र प्रसाद साहू सहित अन्य लोग लोग मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version