21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पंचायत को शक्ति का केंद्र बनायें

मेदिनीनगर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने की. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद सहाय, भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, महिला मोरचा के […]

मेदिनीनगर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने की. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद सहाय, भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, महिला मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या सिंह मौजूद थी.
मौके पर मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ता दायित्व का निर्वहन करें. एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार में लगे. कार्यकर्ता हरेक बूथ को मजबूत करें. पंचायत को पार्टी का शक्ति केंद्र बनायें. श्री साहू ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत से लोगों को जोड़ें. गांव गरीब, किसान, अंत्योदय तक पहुंचे कार्यकर्ता. केंद्र व राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दे लोगों को जानकारी दें.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालमुकुंद सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता घर- घर टोली बनाकर जाये. पार्टी व सरकार के कार्य को एक-एक मतदाताओं को बताने का काम करें. वातावरण पार्टी के अनुकूल है. एक-एक बिंदुओं पर लोगों से चर्चा करें. पार्टी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ायें. प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि ईमानदारीपूर्वक कार्यकर्ता संगठन के कार्य में लगें, ताकि पार्टी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सके. गंभीर विषयों पर कार्यकर्ता सुगमता के साथ लोगों के बीच अपनी बातों को रखें. जिससे संगठन का विस्तार भी हो और केंद्र व राज्य की विकास की उपलब्धि आमलोगों तक पहुंचे. वरिष्ठ नेता श्यामनारायण दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना किया था. आज विश्व में संबसे बड़ा राजनीति दल भाजपा खड़ा है.
अटल जी ने जो भारत को नया भारत बनाने का सपना देखा था, उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने में लगे हैं. पलामू संयोजक अमलेश्वर दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी का कार्य विस्तार योजना में 15-15 दिन तक कार्यकर्ता बूथों पर अपना समय दें. एक बूथ पर 10 यूथ की कमेटी बनाये. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है. मौके पर विपिन कर्नल संजय सिंह, विवेक भवानी सिंह, बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, रूपा सिंह, उपेंद्र सिंह, रामचंद्र यादव, राजेश गुप्ता,विरेंद्र सिन्हा, अरविंद सिंह, शिवकुमार मिश्रा, मनोरमा देवी, पूर्णिमा चंद्रवंशी, अरविंद गुप्ता, रविप्रकाश, राजहंस अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel