फो…भारत भारती विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

18बीएचयू-13–बच्चों द्वारा बनायी गयी रंगोली.उरीमारी. उरीमारी के भारत भारती विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा पांच से 10 तक के 48 विद्यार्थी शामिल हुए. सभी बच्चों ने आकर्षक रंगोली बना कर लोगों का मन मोह लिया. लड़कों में सुभाष हाउस प्रथम, तिलक हाउस द्वितीय, लड़कियों में आजाद हाउस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 18, 2014 11:02 PM

18बीएचयू-13–बच्चों द्वारा बनायी गयी रंगोली.उरीमारी. उरीमारी के भारत भारती विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा पांच से 10 तक के 48 विद्यार्थी शामिल हुए. सभी बच्चों ने आकर्षक रंगोली बना कर लोगों का मन मोह लिया. लड़कों में सुभाष हाउस प्रथम, तिलक हाउस द्वितीय, लड़कियों में आजाद हाउस प्रथम व तिलक हाउस द्वितीय स्थान पर रहा. निर्णायक की भूमिका में प्रधानाध्यापिका निवेदिता लहिरी, अनिमेष व रेणु सिन्हा शामिल थीं. बताया गया कि 20 अक्तूबर को क्विज प्रतियोगिता, 21 को एलकेजी से कक्षा पांच तक के बच्चों के बीच खेलकूद, छह नवंबर को कबड्डी, सात को दौ सौ मी दौड़ का आयोजन किया जायेगा. सभी सफल प्रतिभागियों के बीच बाल दिवस के दिन 14 नवंबर को पुरस्कार का वितरण किया जायेगा. मौके पर वीएस कला, रेणु सिन्हा, माहे आलम, कल्याण राय, सरिता, सीमा, काजल, किशोर, नवीन पाठक, आमोल दीप, शिवराम चटर्जी, श्वेता झा, नम्रता आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version