छह पंचायत का कार्यकर्ता सम्मेलन तीन को
19 कुजू जे: संबोधित करते कुमार महेश सिंह. चैनपुर. पीएम मोदी के अच्छे दिन लाने का सपना तभी साकार होगा, जब झारखंड में पूर्ण बहुमत में भाजपा की सरकार बनेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही विधानसभा चुनाव में जुट जाना होगा. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने सोनडीहा में […]
19 कुजू जे: संबोधित करते कुमार महेश सिंह. चैनपुर. पीएम मोदी के अच्छे दिन लाने का सपना तभी साकार होगा, जब झारखंड में पूर्ण बहुमत में भाजपा की सरकार बनेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही विधानसभा चुनाव में जुट जाना होगा. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने सोनडीहा में आयोजित पंचायतस्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा संस्कार की पार्टी है. बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की. बैठक में उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने, मांडू विधानसभा सीट से जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. इसके लिए आगामी तीन नवंबर को सोनडीहा में छह पंचायत के कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया. मौके पर प्रो खिरोधर प्रसाद साहू, मनोज पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, अजय सिंह, संजय प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, सुमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.