धूमधाम से मनी दीपावली
पतरातू. पतरातू व आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. दीपावली की रात पूरा शहर दीप व रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था. देर शाम लोगों ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. इसके बाद दिये जलाये. जैसे-जैसे रात बढ़ती गयी, पटाखों की गूंज भी बढ़ती गयी. लोगों ने […]
पतरातू. पतरातू व आसपास के क्षेत्रों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. दीपावली की रात पूरा शहर दीप व रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था. देर शाम लोगों ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. इसके बाद दिये जलाये. जैसे-जैसे रात बढ़ती गयी, पटाखों की गूंज भी बढ़ती गयी. लोगों ने एक- दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलायी. शुक्रवार को गोवर्धन पूजा व छोटी दीपावली भी धूमधाम से मनायी गयी.