जानकी बने बूथ 57 के प्रभारी

गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा की बैठक शनिवार को कोदवे गांव में हुई. अध्यक्षता गुलचंद महतो व संचालन जानकी कुमार महतो ने किया. बैठक में कोदवे गांव के बूथ नंबर 57 के प्रभारी जानकी कुमार महतो व सह प्रभारी भेंदे कुमार महतो को बनाया गया. बैठक में भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 22, 2014 8:02 PM

गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा की बैठक शनिवार को कोदवे गांव में हुई. अध्यक्षता गुलचंद महतो व संचालन जानकी कुमार महतो ने किया. बैठक में कोदवे गांव के बूथ नंबर 57 के प्रभारी जानकी कुमार महतो व सह प्रभारी भेंदे कुमार महतो को बनाया गया. बैठक में भाजपा प्रत्याशी कुमार महेश सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही कोदवे गांव के बूथ नंबर 57 में भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मत दिलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में रंजीत महतो, विनोद कुमार महतो, सुदय महतो, सुदामा महतो, रोहित महतो, देवकुमार महतो, दीपक, चूरामन महतो, संतोष भुइयां, भोला आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version