मुखिया ने किया 91 कंबलों का वितरण
फोटो फाइल संख्या 21 कुजू बी: बिरहोर परिवार के बीच कंबल का वितरण करते मुखिया चैनपुर.नावाडीह पंचायत में रविवार को मुखिया विनोद बिहारी महतो ने गरीब व असहायों के बीच 91 कंबल का वितरण किया. मुखिया विनोद ने कहा कि कंबल के मिलने से गरीब परिवार के लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. उन्होंने जरहेया […]
फोटो फाइल संख्या 21 कुजू बी: बिरहोर परिवार के बीच कंबल का वितरण करते मुखिया चैनपुर.नावाडीह पंचायत में रविवार को मुखिया विनोद बिहारी महतो ने गरीब व असहायों के बीच 91 कंबल का वितरण किया. मुखिया विनोद ने कहा कि कंबल के मिलने से गरीब परिवार के लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. उन्होंने जरहेया में जाकर बिरहोर रेखा देवी व विनोद बिरहोर के परिवार के बीच भी कंबल का वितरण किया. मौके पर वार्ड सदस्य मनोज प्रसाद, चेतलाल महतो, लालेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, ईश्वर महतो आदि उपस्थित थे.