हृदय गति रुकने से महिला की मौत
कुजू.तोपा निवासी नागेश्वरी देवी (45 वर्ष) की मृत्यु रविवार की रात हृदय गति रूक जाने से हो गयी. उनके पति जयराम प्रजापति सामाजिक कार्यकर्ता थे. वे किसी मामले में फिलहाल हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद हंै. नागेश्वरी का अंतिम संस्कार ओरला तेलनियां नदी घाट पर सोमवार को कर दिया गया. उनके निधन पर ओरला पंचायत […]
कुजू.तोपा निवासी नागेश्वरी देवी (45 वर्ष) की मृत्यु रविवार की रात हृदय गति रूक जाने से हो गयी. उनके पति जयराम प्रजापति सामाजिक कार्यकर्ता थे. वे किसी मामले में फिलहाल हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद हंै. नागेश्वरी का अंतिम संस्कार ओरला तेलनियां नदी घाट पर सोमवार को कर दिया गया. उनके निधन पर ओरला पंचायत के मुखिया निर्मल करमाली, अखिलेश राम, अमित करमाली, देवकुमार नायक, हरिशंकर प्रसाद, भागवत करमाली, विजय करमाली आदि ने शोक व्यक्त किया है.