प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभातफेरी

रामगढ़. खालसा पंथ के संस्थापक सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर जारी प्रभातफेरी मंगलवार को तीसरे दिन भी निकाली गयी. मंगलवार की सुबह रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभातफेरी सुभाष चौक होते हुए बिजुलिया के स्व प्यारा सिंह गांधी के आवास पर पहुंचा. प्रभातफेरी में शामिल लोगों का माता धर्म […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 23, 2014 8:01 PM

रामगढ़. खालसा पंथ के संस्थापक सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर जारी प्रभातफेरी मंगलवार को तीसरे दिन भी निकाली गयी. मंगलवार की सुबह रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभातफेरी सुभाष चौक होते हुए बिजुलिया के स्व प्यारा सिंह गांधी के आवास पर पहुंचा. प्रभातफेरी में शामिल लोगों का माता धर्म कौर की अगुवाई में महेंद्र सिंह गांधी, अमरजीत सिंह गांधी, मंजित सिंह गांधी व नरेंद्र सिंह गांधी ने निशान साहिब पर माल्यार्पण कर स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव जगजीत सिंह सोनी ने सरोपा प्रदान कर माता धर्म कौर को सम्मानित किया. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, अवतार सिंह सैनी, रघुवीर सिंह छाबड़ा, तेजिंदर सिंह सोनी, कुलवंत सिंह मारवा, परमदीप सिंह कालरा, पुष्पेंद्र सिंह सोनी, बलबीर सिंह सोनी, जितेंद्र सिंह पवार, त्रिलोचन सिंह जस्सल, अंकित कालरा, रौनक अरोरा, गुरजीत सिंह सलूजा, नवनीत सिंह गांधी, हरजीत सिंह छाबड़ा, मनपाल सिंह सोनी, कंवलजीत सिंह लांबा, डॉ मनवीर कौर, लवली गांधी, जसमीत कौर सोनी, रंजीत कौर पवार, मंजीत कौर अरोरा, विक्की लांबा, रज्जी छाबड़ा, रमन गांधी, पम्मी गांधी, पिंकी गांधी, रविंद्र कौर गांधी, बबली सोनी, कोमल सोनी, चरणजीत कौर जौली समेत अनेक लोग शामिल थे. विशेष कीर्तन दरबार आज: गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर 24 दिसंबर को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में शाम 6.15 से रात 9.15 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है. इसमें हजुरी रागी जत्था (अमृतसर) भाई सरबजीत सिंह द्वारा कीर्तन गायन किया जायेगा.

Next Article

Exit mobile version