28 फरवरी तक चलेगा अभियान

सुभाष चौक पर शिविर लगा कर कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान 8आर-आई- सदस्यता अभियान में शामिल जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी व अन्य.रामगढ़. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को सुभाष चौक पर शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. शिविर में मुख्य रूप से जिला सदस्यता पर्यवेक्षक निरंजन पासवान, जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी मौजूद […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 8, 2015 9:02 PM

सुभाष चौक पर शिविर लगा कर कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान 8आर-आई- सदस्यता अभियान में शामिल जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी व अन्य.रामगढ़. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को सुभाष चौक पर शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाया गया. शिविर में मुख्य रूप से जिला सदस्यता पर्यवेक्षक निरंजन पासवान, जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी मौजूद थे. मौके पर श्री बेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश स्तरीय सदस्यता अभियान चलाया गया. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण इसकी समय सीमा 28 फरवरी तक बढ़ायी गयी है. रामगढ़ जिला में सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया जायेगा. कांग्रेस की नीति व सिद्धांतों को बताया जायेगा व जिला में भारी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जायेगा. मौके पर सीपी संतन, चमन लाल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, मिथिलेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, रविंद्र कुमार रवि, राजकुमार यादव, सुरेंद्र राय, रामबली चौहान, तेजनाथ महतो, वीरेंद्र कुमार, चितरंजन चौधरी, शांतनु मिश्रा, संजय साव, सुरेंद्र राय, महिला जिलाध्यक्ष बबीता देवी, तेजनाथ महतो, दिलीप साव, आर खान, दुधेश्वर महतो आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version