9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल

बलसगरा : डाड़ी प्रखंड अंतर्गत रबोध पंचायत के कोदवे रोयांग में गुरुवार को वज्रपात से महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी और तीन महिलाएं घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार, रोयांग निवासी सारो देवी (35) पति गोपाल चौधरी, गुनवा देवी (30) पति लालदेव महतो, सुनीता देवी (29)पति राजकुमार महतो, गीता देवी (26)पति चंद्रदेव महतो […]

बलसगरा : डाड़ी प्रखंड अंतर्गत रबोध पंचायत के कोदवे रोयांग में गुरुवार को वज्रपात से महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी और तीन महिलाएं घायल हो गयीं.

जानकारी के अनुसार, रोयांग निवासी सारो देवी (35) पति गोपाल चौधरी, गुनवा देवी (30) पति लालदेव महतो, सुनीता देवी (29)पति राजकुमार महतो, गीता देवी (26)पति चंद्रदेव महतो दरहवा (मोरिया छापर) खेत में गोबर फेंकने गयी थी. इसी क्रम में वज्रपात से सारो देवी की मौत घटनास्थल पर हो गयी और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

घायलों का इलाज स्थानीय नर्सिग होम में चल रहा है. गुनवा देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सारो देवी अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गयी हैं. इस घटना से गांव में मातम है. ग्रामीणों ने प्रखंड अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel