यशवंत सन्हिा ने मांडू में मनाया जन्मदिन

यशवंत सिन्हा ने मांडू में मनाया जन्मदिन6 कुजू सी: सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनाकर स्वागत करते पूर्व केंद्रीय मंत्रीमांडू. पूर्व विदेश मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के जन्म दिन के मौके पर शुक्रवार को मांडूडीह काली मंदिर चौक में समारोह का आयोजन किया गया. श्री सिन्हा ने केक काटा व […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 6, 2015 9:44 PM

यशवंत सिन्हा ने मांडू में मनाया जन्मदिन6 कुजू सी: सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनाकर स्वागत करते पूर्व केंद्रीय मंत्रीमांडू. पूर्व विदेश मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के जन्म दिन के मौके पर शुक्रवार को मांडूडीह काली मंदिर चौक में समारोह का आयोजन किया गया. श्री सिन्हा ने केक काटा व मिठाई का वितरण किया. इससे पूर्व उन्होंने काली मंदिर में माथा टेका. समारोह में आजसू पार्टी समेत अन्य दलों को छोड़ कर भाजपा की सदस्यता लेनेवाले लोगों का श्री सिन्हा ने माला पहनाकर स्वागत किया. भाजपा में शामिल होनेवालों में आजसू अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष संतोष राम, कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ राम समेत दर्जनों लोग शामिल हैं. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, विस सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, महिला नेत्री उर्मिला देवी, डॉ संजय सिंह, कुंटू बाबू, बिरसा हांसदा, सहदेव ठाकुर, इंद्रनाथ साहू, पीपी चंदन, मुकेश कुमार, पवन कुमार, खेमलाल साव, ओंकार साव, रामनाथ रजक, अाशुतोष सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version