बिजली-पानी को लेकर होगा आंदोलन : आजसू

रामगढ़ : छावनी क्षेत्र के वार्ड में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण को लेकर आजसू पार्टी द्वारा चल रहा पदयात्रा सह जनजागरण अभियान का समापन रविवार को हो गया. रविवार को वार्ड नंबर छह में पदयात्रा निकाली गयी. अभियान की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय परिसर से की गयी. इसके बाद पतरातू बस्ती, रानीबाग, जारा टोला, विकास […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:39 PM

रामगढ़ : छावनी क्षेत्र के वार्ड में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण को लेकर आजसू पार्टी द्वारा चल रहा पदयात्रा सह जनजागरण अभियान का समापन रविवार को हो गया. रविवार को वार्ड नंबर छह में पदयात्रा निकाली गयी.

अभियान की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय परिसर से की गयी. इसके बाद पतरातू बस्ती, रानीबाग, जारा टोला, विकास नगर, कॉलेज कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व आजसू नगर अध्यक्ष धर्मेद्र साव भोपाली ने किया. वार्ड के लोगों से विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी. समस्याओं की सूची संग्रह की गयी. इस दौरान क ई स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.

वक्ताओं ने कहा कि अभियान के माध्यम से छावनी क्षेत्र में पानी व बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए पहले चरण में आंदोलन किया जायेगा. एक सप्ताह में विभाग द्वारा इसमें सुधार नहीं करने पर आजसू पार्टी नगर कमेटी आंदोलन करेगी. अभियान के क्रम में नगर अध्यक्ष भोपाली ने एक सप्ताह तक चले अभियान में वार्ड निवासियों द्वारा किये गये सहयोग के लिए आभार जताया.

Next Article

Exit mobile version