सड़क दुर्घटना में चार घायल
मगनपुर : रामगढ़-बोकरो मार्ग के संधवय घाटी में बोलेरो व आई टेन की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में आई टेन में सवार रांची हरमू निवासी विकास जैन व उनके दो पुत्र घायल हो गये. जबकि बोलेरो में सवार सखीचंद प्रसाद, जगदीश नायक, रामचंद्र नायक भी घायल […]
मगनपुर : रामगढ़-बोकरो मार्ग के संधवय घाटी में बोलेरो व आई टेन की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में आई टेन में सवार रांची हरमू निवासी विकास जैन व उनके दो पुत्र घायल हो गये. जबकि बोलेरो में सवार सखीचंद प्रसाद, जगदीश नायक, रामचंद्र नायक भी घायल हो गये. घायलों का इलाज गोला में करने के बाद रांची रेफर कर दिया गया.