profilePicture

रिम्स किचेन में कैफेटेरिया बनेगा, दोपहर का खाना यहीं खायेंगे डॉक्टर

रांची : रिम्स में जल्द ही डॉक्टरों के लिए अलग से कैफेटेरिया बनाया जायेगा. इसमें 50 डाॅक्टरों के एक साथ बैठने और खाने की व्यवस्था होगी. यहां डाॅक्टरों को न्यूनतम दर खाना दिया जायेगा. उम्मीद है कि यह व्यवस्था अगले छह माह में तैयार हो जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरीNepal Violence : क्या 17 साल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 21, 2017 7:30 AM
रांची : रिम्स में जल्द ही डॉक्टरों के लिए अलग से कैफेटेरिया बनाया जायेगा. इसमें 50 डाॅक्टरों के एक साथ बैठने और खाने की व्यवस्था होगी. यहां डाॅक्टरों को न्यूनतम दर खाना दिया जायेगा. उम्मीद है कि यह व्यवस्था अगले छह माह में तैयार हो जायेगी.

कैफेटेरिया की जिम्मेदारी वर्तमान किचेन की व्यवस्था संभाल रही एजेंसी प्राइम सर्विसेज को दी जायेगी, जो मरीजों और डॉक्टरों का खाना एक ही किचेन में तैयार करेगी. मरीजों और डॉक्टरों का खाना एक साथ तैयार होने से मरीजों के खाने की क्वालिटी की जांच भी हो सकेगी.

मौजूदा समय में रिम्स के डाॅक्टर दोपहर में खाने के लिए अपने घर जाते है, क्योंकि रिम्स में उनके खाने के लिए अलग से कोई कैंटीन नहीं है. रिम्स किचेन में कैफेटेरिया बन जाने के बाद प्रबंधन डाॅक्टरों से आग्रह करेगा कि वे लंच समय घर जाने के बजाय यहीं खाना खायें.

Next Article

Exit mobile version