रांची : ईदगाहों व मसजिदों में ईद की नमाज की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. ईदगाहों व मसजिदों को सजा- संवार दिया गया है. वहीं बारिश के मौसम को देखते हुए कई ईदगाहों की नमाज मसजिदों में होगी. रांची ईदगाह में दिन के 10 बजे नमाज होगी. यहां मौलाना असगर मिसबाही नमाज अदा करायेंगे. वहीं डोरंडा ईदगाह में भी 10 बजे नमाज पढ़ी जायेगी. यहां मौलाना अलकमा सिबली नमाज अदा करायेंगे.
मसजिद नमाज का समय
रांची ईदगाह 10 बजे
डोरंडा ईदगाह 10 बजे
डाॅ फतेउल्लाह मसजिद 8.30 बजे
रमजान कॉलोनी मसजिद 9 बजे
रंगसाज मसजिद 9.30 बजे
हव्वारी मसजिद 9 बजे
मसजिदे अबदुल्लाह 9 बजे
मसजिद अहले हदीस 7 बजे
चांदनी मसजिद 8.30 बजे
मसजिदे रजा कुरैशी मोहल्ला 9 बजे
मसजिदे बेलाल 9 बजे
पत्थलकुदवा मसजिद 8.45 बजे
मसजिदे हेरा 9 बजे
मसजिदे असरा 8.30 बजे
कांटा टोली कुरैशी मोहल्ला नौ बजे
मसजिदे नूरी 8.30 बजे
मसजिदे हमजा 8.45 बजे
मसजिद तैय्यब 9 बजे
मसजिदे जाफरिया 9.30 बजे
एकरा मसजिद 9.30 बजे
तसलीम मसजिद 9 बजे
राइन मसजिद 9 बजे
छता मसजिद 9 बजे
बोड़ेया मसजिद 9 बजे