ओरमांझी पहुंचे कांग्रेसी, मृतक किसान के परिवार वालों से मिले
रांची: प्रदेश कांग्रेस के नेता मंगलवार को ओरमांझी के विजांग गांव पहुंचे़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, महासचिव आलोक कुमार दुबे और सूर्यकांत शुक्ला के साथ कांग्रेसी नेताओं ने विजांग गांव में आत्महत्या करनेवाले किसान राजदीप नायक के परिजन से मिले़ कांग्रेस नेताओं ने परिजन से पूरी घटना की जानकारी ली़ प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत […]
रांची: प्रदेश कांग्रेस के नेता मंगलवार को ओरमांझी के विजांग गांव पहुंचे़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, महासचिव आलोक कुमार दुबे और सूर्यकांत शुक्ला के साथ कांग्रेसी नेताओं ने विजांग गांव में आत्महत्या करनेवाले किसान राजदीप नायक के परिजन से मिले़ कांग्रेस नेताओं ने परिजन से पूरी घटना की जानकारी ली़ प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने मृतक किसान की पत्नी कलावती देवी, भाई प्रदीप नायक और उनके बच्चों से बात की़ मौके पर ओरमांझी प्रखंड के बीडीओ भी मौजूद थे़.
कांग्रेस नेताओं को मृतक किसान के भाई प्रदीप नायक ने बताया कि बैंक के दबाव, आर्थिक तंगी और लगातार फसलों के नुकसान की वजह से भाई ने आत्महत्या की़ प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई सहायता नहीं दी गयी है़ प्रशासन उन्हें गुमराह कर रहा है़ इधर, प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने किसान की आत्महत्या का सरकार की विफलता है़ एक तरफ प्रदेश में अन्नदाता आत्महत्या कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सरकार लीपापोती कर रही है़ .
सरकार पूरी तरह से हर मोरचे पर विफल साबित हो रही है़ उन्होंने मांग किया है कि मृतक परिजनों को अविलंब दस लाख रुपये की सहायता दी जाये़ मौके पर उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रशासन की ओर से सहायता प्रदान की जाये और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाये़ महासचिव श्री दुबे ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी मृतक किसान के परिजनों को संगठन हर संभव सहयोग करेगी. इस अवसर पर ईश्वर आनंद, साजिद अहमद, राजेश सिंह रुद्रा, रामेश उरांव, प्रेम मुंडा व सुरेश साहू भी मौजूद थे़ .