प्रदेश कांग्रेस में सांगठनिक प्रक्रिया शुरू

रांची: प्रदेश कांग्रेस में सांगठनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ केंद्रीय नेतृत्व की आेर से भेजे गये चुनाव पर्यवेक्षकों ने प्रदेश के नेताओं के साथ शुक्रवार को कांग्रेस भवन में बैठक कर सांगठनिक चुनाव की रणनीति बनायी़ उत्तर प्रदेश, केरल व कर्नाटक से भेजे गये जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, डीआरओ को प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं-नेताओं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 8, 2017 8:00 AM
रांची: प्रदेश कांग्रेस में सांगठनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है़ केंद्रीय नेतृत्व की आेर से भेजे गये चुनाव पर्यवेक्षकों ने प्रदेश के नेताओं के साथ शुक्रवार को कांग्रेस भवन में बैठक कर सांगठनिक चुनाव की रणनीति बनायी़ उत्तर प्रदेश, केरल व कर्नाटक से भेजे गये जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, डीआरओ को प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं-नेताओं से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है़.
प्रदेश में सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जल्द ही प्रखंड में निर्वाचन पदाधिकारी का चयन कर लिया जायेगा़ पांच अगस्त सदस्यता को लेकर आपत्ति का निपटारा कर लिया जायेगा़ छह अगस्त से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी़ बैठक में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी, पीआरओ व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरण दास महंत ने कहा कि झारखंड में समर्पित कांग्रेसी है़ं संगठन के लिए बेहतर करनेवाले नेता है़ं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर व ईमानदार संगठन बने़ .
प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की असीम संभावनाएं है़ं राहुल गांधी की इच्छा के अनुरूप झारखंड में संगठन को धरातल पर उतारना है़ विपरीत परिस्थितियों में भी छह लाख सदस्य बनाये गये है़ं संगठन में कार्यकर्ताओं को आगे लाना है़ विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि संगठन का चुनाव कांग्रेस की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण कार्य है़ इसे संपन्न कराना हमारी जवाबदेही है़ बैठक में एपीआरओ डॉ नरेश कुमार, जुडसन बक्का, सूर्यकांत शुक्ला,डीआरओ अंकित परिहार, नरेश कटिहार, राजेंद्र सिंह लोदी, अजय शुक्ला, मदन मोहन शुक्ला, ओमकार सिंह, प्रकाश सतपुते, अदनकी दयाकर, उजमा शकीर, राधवे प्रामाणिक मौजूद थे़

Next Article

Exit mobile version