सांगठनिक चुनाव में जोड़-तोड़ का खेल शुरू

रांची : प्रदेश कांग्रेस में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू है़ बूथ स्तर पर 21 अगस्त तक कमेटी तैयार करने को कहा गया है़ सांगठनिक चुनाव के जोड़-तोड़ में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी भी जुटे है़ं प्रदेश अध्यक्ष की कुरसी निशाने पर है़ सांगठनिक चुनाव में ब्लॉक स्तर से चयनित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है़ […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 24, 2017 8:12 AM
रांची : प्रदेश कांग्रेस में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू है़ बूथ स्तर पर 21 अगस्त तक कमेटी तैयार करने को कहा गया है़ सांगठनिक चुनाव के जोड़-तोड़ में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी भी जुटे है़ं प्रदेश अध्यक्ष की कुरसी निशाने पर है़ सांगठनिक चुनाव में ब्लॉक स्तर से चयनित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है़ प्रदेश में ब्लॉक रिटर्निंग ऑफिसर, बीआरओ बनाये गये है़ं .

कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ मनपसंद बीआरओ को अपने क्षेत्र में ले जाना चाहते है़ं इसके लिए संबंधित जिला के निर्वाचन पदाधिकारी, डीआरओ पर दबाव भी बनाते है़ं ब्लॉक स्तर के चुनाव पदाधिकारी को मैनेज कर लिया, तो फिर अपने खेमा के लोगों को प्रदेश कांग्रेस का डेलीगेटस बनाने में आसानी होगी़ ब्लॉक स्तर पर संगठन मेें कब्जा कर जिला में भी अपनी खेमाबंदी कर पायेंगे़.
बीआरओ ने बात नहीं मानी, तो करते हैं शिकायत
रांची. ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी बड़े नेताओं के मनमाफिक काम नहीं किया, तो फिर उसकी शिकायत डीआरओ तक पहुंचायी जाती है़ डीआरओ के माध्यम से प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर, पीआरओ तक शिकायत पहुंचाते है़ं राज्य में बीआरओ का चयन प्रदेश के नेताओं के बीच से ही किया जाता है़ एक जिला के पदाधिकारी या नेता को दूसरे जिले में बीआरओ बना कर भेजा जाता है़ बीआरओ के बीच फिलहाल जमकर लॉबिंग हो रही है़
चुनावी प्रक्रिया में ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी की है भूमिका
रांची. ब्लॉक स्तर से छह पदाधिकारियों का चयन होता है़ इसके साथ ही एक-एक जिला और प्रदेश के डेलीगेटस चुने जाते है़ं जिलाध्यक्ष व प्रदेश के डेलीगेटस ही प्रदेश स्तरीय चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेते है़ं ब्लॉक के पदाधिकारी और डेलीगेटस बीआरओ और डीआरओ के माध्यम से प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर को भेजा जाता है़
प्रदेश सांगठनिक चुनाव में कब-क्या होगा
  • 21 अगस्त से 5 सितंबर : ब्लॉक कमेटी व डेलीगेटस का चयन
  • 5 सितंबर से 15 सितंबर : जिलाध्यक्ष, जिला कमेटी का चयन
  • 15 सितंबर के बाद : प्रदेश स्तर पर सांगठनिक चुनाव, नये प्रदेश अध्यक्ष का चयन
सांगठनिक चुनाव पूरे पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रहा है़ चुनाव में ग्रास रूट के कार्यकर्ताओं की भूमिका है़ पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के आधार पर ही चुनाव हो रहे है़ं दूसरे राज्यों से आये डीआरओ साफ-सुथरे तरीके से चुनावी प्रक्रिया संपन्न करा रहे है़ं प्रदेश कांग्रेस का भरपूर सहयोग दिया जा रहा है़
आलोक कुमार दुबे, प्रदेश सदस्यता प्रभारी

Next Article

Exit mobile version