खुले में शौच करनेवालों को पकड़ा, छह किमी दूर छोड़ा
रांची. राजधानी को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है. सोमवार को निगम के इंफोर्समेंट अफसरों की टीम ने अनूठा अभियान चलाया. इसके तहत खुले में शौच करते हुए पकड़े जाने वाले लोगों को वाहन में लादकर छह किमी दूर छोड़ दिया गया.... निगम की टीम […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
September 26, 2017 7:41 AM
रांची. राजधानी को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है. सोमवार को निगम के इंफोर्समेंट अफसरों की टीम ने अनूठा अभियान चलाया. इसके तहत खुले में शौच करते हुए पकड़े जाने वाले लोगों को वाहन में लादकर छह किमी दूर छोड़ दिया गया.
...
निगम की टीम ने यह अभियान, एयरपोर्ट के पीछे, नामकुम स्वर्णरेखा नदी, हरमू नदी, खिजूरिया तालाब चुटिया, खेलगांव ओवरब्रिज के नीचे चलाया. निगम के टीम ने इस दौरान नामकुम में पकड़े गये लोगों काे कांटाटोली चौक में लाकर उतारा. वहीं, हरमू नदी में पकड़े गये लोगों को कांके रोड में लाकर उतारा. वहीं, एयरपोर्ट के समीप पकड़े गये लोगों को हरमू रोड में लाकर उतारा गया.
आठ पर लगाया जुर्माना : सोमवार को निगम द्वारा चलाये गये इस अभियान में आठ लोगों से खुले में शौच करने के लिए जुर्माना भी वसूला गया.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 6:53 PM
January 17, 2026 4:00 PM
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 2:15 PM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
