रांची : हमें एकता के सूत्र में बांधे रखता है जतरा

रांची : कोकर जतराटांड़ में सोहराई जतरा का आयोजन हुआ़ इसमें खोरहाटोली, अखड़ा कोचा, पाहन टोली, लोहरा कोचा, चूना भट्ठा व कोकर चौक सहित 12 खोड़हा के लोग जुटे. इस मौके पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य व गीत का आनंद उठाया. इससे पूर्व पाहन काजू मुंडा ने रंगुवा मुर्गा की बलि देकर पूजा की और […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 22, 2017 9:32 AM
रांची : कोकर जतराटांड़ में सोहराई जतरा का आयोजन हुआ़ इसमें खोरहाटोली, अखड़ा कोचा, पाहन टोली, लोहरा कोचा, चूना भट्ठा व कोकर चौक सहित 12 खोड़हा के लोग जुटे. इस मौके पर लोगों ने पारंपरिक नृत्य व गीत का आनंद उठाया. इससे पूर्व पाहन काजू मुंडा ने रंगुवा मुर्गा की बलि देकर पूजा की और लोगों के लिए सुख व समृद्धि की कामना की़
कार्यक्रम में आदिवासी सेना के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि अपनी संस्कृति व भाषा को बचाना महत्वपूर्ण है़ जतरा हमें एकता के सूत्र में बांधता है और इसे सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए. युवा शिक्षा को प्रगति का हथियार बनाये़
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी, प्रभाकर नाग आदि शामिल हुए़ आयोजन स्थल पर मेले जैसे नजारा था. लोग खिलौना, चाट-पकौड़े, बालूशाही आदि की खरीदारी करते नजर आये.
नृत्य व गीतों का सिलसिला देर रात तक चला़ आयोजन में बारह पड़हा जतरा टांड़ समिति के अध्यक्ष दिनेश मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष कंचन मुंडा, उपाध्यक्ष दीपक मुंडा, बबलू तिर्की, संजय एक्का, बासुदेव मुंडा, सुनील मुंडा, सुजीत मुंडा, राजेश कुजूर, कंदरू लोहरा, शिबू लोहरा, बसंत कच्छप, विश्वनाथ मुंडा, संतोष मुंडा, जेम्स एक्का, बबलू मुंडा, सन्नी मुंडा, प्रेम कच्छप, राजू मुंडा, अजय उरांव, सिमोन कुजूर, राहुल पाहन आदि ने योगदान दिया़

Next Article

Exit mobile version