एक से झाविमो की संघर्ष यात्रा संताल से होगी शुरू

रांची : झाविमो ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया है़ पार्टी द्वारा अधिकार एवं न्याय के लिए संघर्ष यात्रा की शुरुआत की जायेगी़ राज्यव्यापी यह यात्रा पांच चरणों में होगी़ पार्टी महासचिव खालिद खलील ने पत्रकारों को बताया कि पहले चरण में एक से छह नवंबर तक यह यात्रा संताल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 26, 2017 7:22 AM
रांची : झाविमो ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया है़ पार्टी द्वारा अधिकार एवं न्याय के लिए संघर्ष यात्रा की शुरुआत की जायेगी़ राज्यव्यापी यह यात्रा पांच चरणों में होगी़ पार्टी महासचिव खालिद खलील ने पत्रकारों को बताया कि पहले चरण में एक से छह नवंबर तक यह यात्रा संताल में होगी़.
देवघर के करौं से होगी शुरुआत : पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव देवघर के करौं से स्वतंत्रता सेनानी सखाराम देवस्कर की भूमि से यात्रा की शुरुआत करेंगे़ संताल परगना के देवघर से शुरू होनेवाली यह यात्रा सिदो-कान्हो की जन्मस्थली भोगनाडीह होते हुए गोड्डा के बसंतराय में खत्म होगी़ इस क्रम में जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज सहित अन्य इलाके में 16 सभाएं आयोजित की जायेंगी़ यात्रा की शुरुआत व समापन के दिन पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहेंगे़. श्री खलील ने बताया कि दूसरे चरण में यात्रा चतरा से पलामू तक होगी़
मौके पर झाविमो नेता सरोज सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह व संतोष कुमार मौजूद थे़ .
विफल रही है सरकार : झाविमो नेताओं ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा लिये गये जनविरोधी निर्णय, सरकार की असफलता व भ्रष्टाचार के मामले जनता के बीच लाये जायेंगे़ नेताओं ने आरोप लगाया कि रघुवर दास की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है़ सरकार ने जनता व विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश की है़ लोकतांत्रिक विरोध को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण पार्टी महासचिव प्रदीप यादव के खिलाफ की गयी साजिश है़

Next Article

Exit mobile version