वृहद झारखंड आंदोलन को पुनर्जीवित करेंगे : सालखन

रांची: आदिवासी सेंगेल अभियान के मुख्य संयोजक सालखन मुर्मू ने कहा कि सेंगेल अभियान व बामसेफ वृहद झारखंड आंदोलन को पुनर्जीवित करेंगे व इसे मंजिल तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करेंगे़ 31 अक्तूबर की विपक्षी एकता महारैली निराशाजनक रही़ विपक्षी एकता की बात सिर्फ चुनावी शिगूफा है़. इस पर आदिवासी व मूलवासी जनता का भरोसा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 2, 2017 7:06 AM
रांची: आदिवासी सेंगेल अभियान के मुख्य संयोजक सालखन मुर्मू ने कहा कि सेंगेल अभियान व बामसेफ वृहद झारखंड आंदोलन को पुनर्जीवित करेंगे व इसे मंजिल तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करेंगे़ 31 अक्तूबर की विपक्षी एकता महारैली निराशाजनक रही़ विपक्षी एकता की बात सिर्फ चुनावी शिगूफा है़.

इस पर आदिवासी व मूलवासी जनता का भरोसा टूट गया है़ राज्य की बदहाली के लिए बीजेपी और जेएमएम दोषी हैं, इसलिए आदिवासी सेंगेल अभियान को तीसरे पक्ष के रूप में स्थापित करना जरूरी है़ अगली सरकार बामसेफ के सहयोग से आदिवासी सेंगेल अभियान की बनेगी़

युवा, छात्र व महिला इकाइयों का गठन करेंगे
निर्णय लिया गया कि सभी जिला व प्रखंडों में 30 नवंबर तक युवा, छात्र व महिला इकाइयों का गठन किया जायेगा़ प्रमंडल स्तरीय बैठक 10 नवंबर को सिमडेगा, 11 को रांची, 12 को धनबाद व 13 को डालटेनगंज में होगी़ सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एक से सात दिसंबर के बीच सेंगेल मार्च निकाला जायेगा़ इस बैठक में पूर्व मंत्री थियोडोर किड़ो, सुमित्रा मुर्मू, चंद्रदेव उरांव, कुंदरसी मुंडा, कजरु मुंडा, हराधन मार्डी, सोनाराम सोरेन, रितेश किड़ो, संजय लोहरा, सुनील मुंडा, मार्शल खलखो, सिबिल कंडुलना व अन्य मौजूद थे़

Next Article

Exit mobile version