संगठन के विस्तार में जुटा महानगर झाविमो

रांची : झाविमो महानगर संगठन के विस्तार में जुटा है़ रांची महानगर में संगठन को मजबूत करने और कमेटी गठन के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारी जुटे है़ं 20 नवंबर तक जिले की सभी अनुसांगिक इकाइयों तथा मंडल एवं वार्ड स्तर की सभी सांगठनिक समितियों का विस्तार कर लिया जायेगा. जमीनी स्तर पर संगठन को खड़ा करने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 6, 2017 7:18 AM
रांची : झाविमो महानगर संगठन के विस्तार में जुटा है़ रांची महानगर में संगठन को मजबूत करने और कमेटी गठन के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारी जुटे है़ं 20 नवंबर तक जिले की सभी अनुसांगिक इकाइयों तथा मंडल एवं वार्ड स्तर की सभी सांगठनिक समितियों का विस्तार कर लिया जायेगा. जमीनी स्तर पर संगठन को खड़ा करने के लिए सभी मंच/मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल एवं वार्ड के अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गयी है़ 26 नवंबर को महानगर कार्यसमिति की बैठक होगी. इसमें पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे़ इधर, पार्टी के महानगर पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई.
इसमें सांगठनिक विस्तार से लेकर नयी कमेटी को लेकर चर्चा हुई. बैठक में केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता 2019 की तैयारी में जुट जाये़ं संगठन के विस्तार में अपनी भूमिका निभाये़ं उन्होंने कहा कि झाविमो के संघर्ष के साथ लोग खड़े है़ं 20 नवंबर तक रांची में संगठन को सशक्त किया जायेगा़ महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता और जितेंद्र वर्मा ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है़ राज्य की गरीब जनता भूख से मर रही है़ अपराध चरम पर है़ आदिवासी-मूलवासी की जमीन लूटी जा रही है़.

बैठक में तय किया गया कि आठ नवंबर को राजधानी रांची में नोटबंदी के एक वर्ष पूरे होने पर पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी. पार्टी इस दिन को काला दिवस के रूप में मनायेगी़ बैठक में उत्तम यादव, जितेंद्र वर्मा, आदित्य मोनू, आदित्य मोनू, मुजीब कुरैशी,नजीबुल्लाह खान, राम मनोज साहू, दीपू गाड़ी, शिव शंकर साहू , नदीम इकबाल, रूपचंद केवट, महाबीर नायक, उमाशंकर तांती, सर्वर खान, शाहिद अंसारी, कन्हैया महतो,डॉ इंतजार अली, संजीत यादव, पीयूष आनंद आदि थे. इस मौके पर अधिवक्ता मो शाहिद अंसारी और संजीव बड़ाईक के नेतृत्व में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता झाविमो में शामिल हुए़

Next Article

Exit mobile version