विस्थापन के साथ परियोजना मंजूर नहीं

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी हर मोर्चे पर बड़कागांव के विस्थापितों के साथ खड़ी है़ वर्षों से संघर्ष कर रहे लोगों के साथ हम भी कंधा से कंधा मिलर डटे रहेंगे़ जमीनदाताओं के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा़ विस्थापन के साथ परियोजनाएं मंजूर नहीं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी हर मोर्चे पर बड़कागांव के विस्थापितों के साथ खड़ी है़ वर्षों से संघर्ष कर रहे लोगों के साथ हम भी कंधा से कंधा मिलर डटे रहेंगे़ जमीनदाताओं के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा़ विस्थापन के साथ परियोजनाएं मंजूर नहीं होगी. श्री महतो ने सोमवार को पार्टी के महासचिव रोशन लाल चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे बड़कागांव के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की़ बड़कागांव के पदाधिकारियों से वहां के हालात की जानकारी ली़.
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रैयतों और विस्थापितों की समस्याएं बतायी़ं मौके पर आजसू अध्यक्ष श्री महतो ने भरोसा दिलाया कि आजसू विस्थापन समेत अन्य जमीनी सवाल पर कभी समझौता नहीं कर सकती है़ पहले से ही विस्थापन का दर्द सालों से छलकता रहा है़ डैम है, तो लोग वहां लड़ रहे हैं, कारखाने हैं, तो लोग वहां लड़ रहे है़ं.

खनन को लेकर रैयतों के साथ सरकारी रवैया ठीक नहीं है़ राज्य में सवा लाख परिवारों को अब तक पुनर्वास का लाभ नहीं मिला है़ उन्होंने कहा कि अब तक करीब साढ़े तीन सौ परियोजनाओं के लिए एक लाख नब्बे हजार सरकारी व रैयती जमीन का अधिग्रहण हुआ है़ बैठक में रामगढ़ जिलाध्यक्ष विजय साहू, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा, कोलेश्वर गंझू, भोला महतो, पंकज साहा, संदीप कुशवाहा, मोहन महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, सुरेंद्र मुंडा, विशेश्वर महतो, घनश्याम जायसवाल, कामेश्वर महतो, बैद्यनाथ महतो, गंगाधर महतो आदि मौजूद थे़

वापस करायी जायेगी जमीन : चंद्रप्रकाश
पेयजल, स्वच्छता एवं जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि डैम निर्माण के लिए अधिग्रहण की गयी जमीन हर हाल में रैयतों को वापसी करायी जायेगी. गांवों के लोगों की असली पूंजी जमीन है़ पुरखों ने बहुत जतन कर जमीन छोड़ी थी, वह हाथों से निकली जा रही है़ लोगों को विश्वास में लिए बिना जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई से टकराव बढ़ता जा रहा है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >