गरीबों के लिए ऐतिहासिक है स्वास्थ्य योजना: शाहदेव
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस निर्णय को गरीबों के लिए ऐतिहासिक बताया है जिसमें उन्होंने झारखंड में निवास करने वाले 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने की घोषणा की है. श्री शाहदेव ने कहा कि […]
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस निर्णय को गरीबों के लिए ऐतिहासिक बताया है जिसमें उन्होंने झारखंड में निवास करने वाले 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने की घोषणा की है.
श्री शाहदेव ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे. इस योजना के तहत परिवार के किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी होने पर राज्य सरकार दो लाख रुपये का बीमा प्रदान करेगी. श्री शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि राज्य के सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. इसी कड़ी में 15 नवंबर को 329 मोबाइल मेडिकल उपचार वाहन का शुभारंभ होगा. इसके अतिरिक्त 3 हजार एएनएम को नियुक्त किया जायेगा.