आज राज्यपाल करेंगी स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के प्रारूप का अनावरण

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 13 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के प्रारूप का अनावरण करेंगी. उलगुलान फाउंडेशन की ओर से अनावरण समारोह का आयोजन करम टोली के सेलिब्रेशन हॉल में किया गया है. भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ उलगुलान’ का निर्माण बुंडू के प्रधान नगर (सूर्य मंदिर के निकट) […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 13, 2017 8:27 AM
रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 13 नवंबर को स्टैच्यू ऑफ उलगुलान के प्रारूप का अनावरण करेंगी. उलगुलान फाउंडेशन की ओर से अनावरण समारोह का आयोजन करम टोली के सेलिब्रेशन हॉल में किया गया है. भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ उलगुलान’ का निर्माण बुंडू के प्रधान नगर (सूर्य मंदिर के निकट) किया जाना है. भूमि पूजन का कार्य पहले ही हो चुका है़.

प्रतिमा को स्थापित करने के लिए बुंडू में निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा. फाउंडेशन के संरक्षक सुदेश कुमार महतो का कहना है कि हमारा प्रयास उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा की गौरव गाथा तथा आन- बान-शान को देश-दुनिया के फलक पर स्थापित करना है.

फाउंडेशन के सचिव विकास कुमार मुंडा ने कहा कि हमारी कोशिश भगवान बिरसा के गौरवशाली इतिहास को लेकर एक लंबी लकीर खींचने की है, ताकि आनेवाले वक्त में कोई भी बिरसा मुंडा समेत अन्य अमर शहीदों के बलिदानों को छोटा साबित करने की हिमाकत नहीं कर सके़ कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदेश कुमार महतो करेंगे. मौके पर मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक रामचंद्र सहिस, विकास सिंह मुंडा, पद्मश्री डॉ मुकुंद नायक, पद्मश्री सिमोन उरांव और भगवान बिरसा मुंडा के प्रपौत्र सुखराम मुंडा मौजूद रहेंगे़