शराबबंदी से ही राज्य का विकास

पिस्कानगड़ी. नगड़ी प्रखंड आजसू पार्टी ने रैली निकाल कर झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग की. नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष लालदेव तिर्की ने किया. रैली के बाद प्रखंड कार्यालय में सभा में प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप, प्रदेश उपाध्यक्ष पार्वती देवी, केंद्रीय सदस्य सपोर तिग्गा सहित अन्य वक्ताअों ने कहा कि झारखंडियों विशेष कर आदिवासी समाज के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 17, 2017 8:44 AM

पिस्कानगड़ी. नगड़ी प्रखंड आजसू पार्टी ने रैली निकाल कर झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग की. नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष लालदेव तिर्की ने किया. रैली के बाद प्रखंड कार्यालय में सभा में प्रदेश अध्यक्ष वायलेट कच्छप, प्रदेश उपाध्यक्ष पार्वती देवी, केंद्रीय सदस्य सपोर तिग्गा सहित अन्य वक्ताअों ने कहा कि झारखंडियों विशेष कर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए झारखंड में पूर्ण शराबबंदी जरूरी है.

जब तक शराबबंदी नहीं होगी, झारखंड का विकास संभव नहीं है. इसके लिए पार्टी आंदोलनरत रहेगी. संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महिला प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने किया.

सभा में द्रौपदी देवी, मोहन महतो, नीलम देवी, मुनी कुमारी, सुनीता कच्छप, सुशांति तिर्की, निखत परवीन, पूनम खलखो, बसंती देवी, दसमी देवी, समरी देवी, सघन देवी, सोनी देवी, चांदनी देवी, पूनम प्रीति टोप्पो, अनिमा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

Next Article

Exit mobile version