दिल्ली के बजाय कोलकाता में उतरा विमान

एयर एशिया का विमान 15-549 तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के बजाय कोलकाता में उतरा. जानकारी के अनुसार विमान शाम 4.55 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ा. इसी दौरान पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. इसके बाद पायलट ने तत्काल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल व कोलकाता […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 16, 2017 8:47 AM
एयर एशिया का विमान 15-549 तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली के बजाय कोलकाता में उतरा. जानकारी के अनुसार विमान शाम 4.55 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ा. इसी दौरान पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. इसके बाद पायलट ने तत्काल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल व कोलकाता से बात की. इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट में उतरा गया. रांची से दिल्ली जा रहे इस विमान में कुल 150 यात्री सवार थे.

Next Article

Exit mobile version