झारखंड : फरवरी में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन, रांची आयेंगे नीतीश

रांची : जदयू का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन फरवरी के पहले सप्ताह में राजधानी में आयोजित किया जायेगा़ सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आयेंगे़ सम्मेलन की तैयारी में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुट गये है़ं शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन और कार्यक्रम को लेकर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 23, 2017 8:32 AM
रांची : जदयू का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन फरवरी के पहले सप्ताह में राजधानी में आयोजित किया जायेगा़ सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आयेंगे़ सम्मेलन की तैयारी में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुट गये है़ं शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी़
प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन की समीक्षा की़ बैठक के बाबत प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि सम्मेलन में पूरे प्रदेश से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे़ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिलों में अभियान चलाया जायेगा़ राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में सम्मेलन के माध्यम से संगठन को नयी दिशा देंगे़
अभी कई काम अधूरे हैं उसे पूरा करना है
श्री सिंह ने कहा कि संगठन के काम में तेजी आयी है़ संगठन का कामकाज सुधार की ओर है़ अभी कई काम अधूरे हैं, उसे पूरा करना है़ 24 में से 21 जिलों में अध्यक्ष का चयन कर लिया गया है़ 17 जिलाें में कमेटी बन गयी है़ उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में जिला के पदाधिकारियों से पूरी रिपोर्ट ली गयी है़ सदस्यता अभियान काे लेकर भी पदाधिकारियों से रिपोर्ट ली गयी है़ सदस्यता अभियान को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा़
बैठक में सह प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार सिंह, पूर्व विधायक खीरू महतो, भगवान सिंह, आफताब जमील, कृष्णानंद मिश्रा, श्रवण कुमार, बैजनाथ राम गोपी, रमेश सिंह, आशा शर्मा, मनोज सिन्हा, जेपी सिंह, अशोक चौधरी, संजय सहाय, अर्जुन गिरि गोसाई, सुशील सिंह, वैद्यनाथ पासवान, शैलेंद्र महतो, सविता गोप, अंजली सिंह, राम प्रसाद महतो सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए़
निकाय चुनाव में गठबंधन नहीं, प्रत्याशी देंगे
प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी़ जिन पदों के लिए दलगत चुनाव होंगे, वहां पार्टी प्रत्याशी देगी़ पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जायेगा़ निकाय चुनाव में हम किसी तरह का गठबंधन नहीं करेंगे़ पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी़

Next Article

Exit mobile version