वाजपेयी ने देश को दी नयी ऊर्जा : सीपी सिंह

भाजपा रांची महानगर के सभी बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर केक काटा गया. शिविर लगा कर गरीबों के बीच फल व कंबल का वितरित किया गया. चुटिया मंडल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 26, 2017 8:02 AM
भाजपा रांची महानगर के सभी बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर केक काटा गया. शिविर लगा कर गरीबों के बीच फल व कंबल का वितरित किया गया.
चुटिया मंडल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को नयी ऊर्जा दी. वे देश के महान नेता हैं. इनके विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए धरोहर हैं. इनका जन्मदिन मनाना हम सब के लिए गौरव की बात है. मौके पर मनोज मिश्रा, छत्रधारी महतो, सुजीत शर्मा, नवीन सोनी, जनार्दन शाह, मदन केसरी, कृष्णा शर्मा, अनीता वर्मा, गौतम देव आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version