निकाय चुनाव में दम लगायेगी आजसू पार्टी, बनायी रणनीति

जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ बैठे सुदेश रांची : आजसू पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी़ निकाय चुनाव के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभी जगहों से दमदार उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है़ शुक्रवार को पार्टी के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्षों के साथ पार्टी अध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 30, 2017 8:47 AM

जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ बैठे सुदेश

रांची : आजसू पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी़ निकाय चुनाव के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभी जगहों से दमदार उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है़

शुक्रवार को पार्टी के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्षों के साथ पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बैठक की़ इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनायी गयी. श्री महतो ने निर्देश दिया कि निकाय चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष अपने क्षेत्र में पूरी तैयारी करे़ पदाधिकारियों से कहा गया कि सामाजिक न्याय और विकास की सोच के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करे़

प्रखंड स्तर तक कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया़ बैठक में तय किया गया कि 4 से 13 जनवरी तक विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा़ सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उस क्षेत्र के पंचायत, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद करेंगे़ 11 फरवरी को तिलका मांझी की जयंती पर केंद्रीय सभा की बैठक होगी़

जिसमें पार्टी के मंत्री, विधायक, केंद्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सचिव, सभी अनुसंगी इकाई के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रमुख, उपप्रमुख, जिला परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे़ इसके साथ ही तय किया गया कि अनुसूचित जनजाति महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रांची में आयोजित किया जायेगा़ अनुसूचित जाति महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पलामू में होगा़ बैठक में प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, महासचिव रौशनलाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, संतोष महतो, प्रो बिनोद भगत सहित जिलाध्यक्ष मौजूद थे़

रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि पार्टी में पंचायत और बूथ स्तर के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है़ कोई भी लड़ाई की जीत इन्हीं पर निर्भर करती है़

पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जितने सक्रिय होंगे, उतना ही पार्टी के विचार आम लोगों तक पहुंचेंगे़ श्री महतो कांके प्रखंड के पंचायत पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे़

कांके प्रखंड से पंचायत स्तर के 32 प्रतिनिधि पहुंचे थे़ उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर राजनीतिक हलचल की कमी से जन सुविधाएं आम जन तक नहीं पहुंच पाती है़ पंचायत के पदाधिकारियों की भूमिका केंद्रीय अध्यक्ष से कम नहीं है़ पार्टी का मान-सम्मान इन पर ही निर्भर है़ हमारे मुख्य नेता पंचायत पदाधिकारी ही है़

बैठक में प्रथम चरण में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया़ पंचायत स्तरीय युवा खेल कूद के बाद प्रखंड स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा़

कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इस अवसर पर संदीप सिंह के नेतृत्व में मनोहर कुमार, प्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार, गोपाल कुमार, रोहित कुमार, संदीप मुंडा, भरत कुमार ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की़ पार्टी अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया़ मौके पर प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, महासचिव राजेंद्र मेहता, संजय महतो, नईम अंसारी, आदिल अजीम, कृष्णा नायक, किशोर कुमार महतो, विरेंद्र तिवारी, उमेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे़

Next Article

Exit mobile version