झारखंड आंदोलनकारी श्यामनाथ मिश्र नहीं रहे

रांची : झारखंड आंदोलनकारी व शहर के जाने-माने बागवानी विशेषज्ञ श्यामनाथ मिश्र (86) का निधन गुरुवार को हटिया स्थित आवास में हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे स्वर्णरेखा नदी घाट, हटिया में अंतिम संस्कार किया जायेगा. झारखंड आंदोलन के दौरान गाये जानेवाले गीत एतई सुंदर झारखंड हमरे…सहित दर्जनों क्रांति गीतों के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 12, 2018 7:46 AM
रांची : झारखंड आंदोलनकारी व शहर के जाने-माने बागवानी विशेषज्ञ श्यामनाथ मिश्र (86) का निधन गुरुवार को हटिया स्थित आवास में हो गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे स्वर्णरेखा नदी घाट, हटिया में अंतिम संस्कार किया जायेगा. झारखंड आंदोलन के दौरान गाये जानेवाले गीत एतई सुंदर झारखंड हमरे…सहित दर्जनों क्रांति गीतों के रचयिता स्वर्गीय मिश्र एचइसी से हार्टिकल्चरिस्ट के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे. वह डीएवी ग्रुप, फिरायालाल, सरस्वती शिशु मंदिर, राज अस्पताल, होटल बीएनआर, खेल गांव व पहाड़ी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण में अपनी सेवा दे रहे थे. झारखंड गठन के बाद से वह स्वर्गीय कार्तिक उरांव आंदोलन के प्रणेता के रूप में सक्रिय थे.

Next Article

Exit mobile version