गो सेवा पदयात्रा पर निकले मो फैज खान रांची पहुंचे

रांची : गो सेवा व गाय की महत्ता बताने के लिए देश की पदयात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के मो फैज खान मंगलवार को रांची पहुंचे हैं. रासायनिक विज्ञान के पूर्व व्याख्याता फैज गाय को माता का संपूर्ण दर्जा दिलाने के लिए भारत का भ्रमण कर रहे हैं. रांची पहुंचने पर प्रभात खबर से बातचीत करते […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 31, 2018 7:50 AM
रांची : गो सेवा व गाय की महत्ता बताने के लिए देश की पदयात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के मो फैज खान मंगलवार को रांची पहुंचे हैं. रासायनिक विज्ञान के पूर्व व्याख्याता फैज गाय को माता का संपूर्ण दर्जा दिलाने के लिए भारत का भ्रमण कर रहे हैं.
रांची पहुंचने पर प्रभात खबर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 24 जून 2017 को लेह के सिंधु घाटी से उनकी सद्भावना यात्रा शुरू हुई है. उन्होंने बताया कि सिंधु नदी के जल से भरा एक पात्र भी साथ लेकर चल रहे हैं. हिंद सागर पहुंचने के बाद वह कन्याकुमारी में जल को अर्पित करेंगे. उन्होंने बताया कि गो सेवा संकल्प लेकर वह पदयात्रा पर निकले हैं. भारत में गाय के माध्यम से कृषि, आर्थिक, धार्मिक व पर्यावरण की रक्षा का संदेश वह जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकले हैं. गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने के बावजूद व हिंदू के धार्मिक ग्रंथाें के अच्छे ज्ञाता है.
एक फरवरी को गोशाला में संगोष्ठी
रांची गोशाला न्यास व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक फरवरी को पदयात्रा सम्मान समाराेह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से हरमू रोड स्थित रांची गोशाला में होगा.

Next Article

Exit mobile version