झारखंड : नगर निकाय चुनाव पर भाजपा प्रदेश सह संयोजक निर्वाचन आयुक्त से मिले

रांची : भाजपा इकाई चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एन एन पांडेय से मुलाकात कर राज्य भर में होने वाले 5 नगर निगम, नगर परिषद के 16,नगर पंचायत के 13 स्थानों के लिए होने वाले चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की. श्री पांडेय के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 3, 2018 8:09 AM
रांची : भाजपा इकाई चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एन एन पांडेय से मुलाकात कर राज्य भर में होने वाले 5 नगर निगम, नगर परिषद के 16,नगर पंचायत के 13 स्थानों के लिए होने वाले चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की. श्री पांडेय के निर्देश पर राज्य चुनाव आयुक्त के सचिव ज्ञानेंद्र ने बताया कि अभी अंतिम वोटर लिस्ट तैयार नहीं हुआ है.
बताया कि नगर निगम में महापौर, उप महापौर तथा नगर परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक पार्टी शामिल होगी. मेयर का पद नगर निगम में आरक्षित रहेगा पर उप महापौर में आरक्षित सीट नहीं है. उसी तरह नगर परिषद और नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद आरक्षित है तथा उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है.
नगर निगम के 5 जगहों में जो महापौर के चुनाव होंगे, जिसमे मेदिनीनगर में महिला अनारक्षित, हजारीबाग में अनुसूचित जन जाति (महिला),गिरिडीह में अनुसूचित जाति,रांची में अनुसूचित जनजाति, आदित्यपुर में अनारक्षित सीट है़ श्री श्रीवास्तव अपने सहयोगी बिपिन कुमार एवं अन्य के साथ अायुक्त से मिलने पहुंचे थे.

Next Article

Exit mobile version