रांची : झारखंड वासियों को एक बार फिर ठंढ का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 फरवरी को ओला वृष्टि और बारिश का अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर सर्कुलेशन बन रहा है. यह 11 फरवरी से राज्य के कई जिलों में असर डाल सकता है. 11 से लेकर 13 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 14 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है. शुक्रवार को भी राजधानी में आकाश में बादल छाये रहे. 14 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है.
झारखंड : 12 व 13 फरवरी को हो सकती है ओला वृष्टि व बारिश
रांची : झारखंड वासियों को एक बार फिर ठंढ का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 फरवरी को ओला वृष्टि और बारिश का अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपर सर्कुलेशन बन रहा है. यह 11 फरवरी से राज्य के कई जिलों में असर डाल सकता है. […]
गौरतलब है कि रांची में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था लेकिन बारिश पड़ने के बाद से तापमान में गिरावट हो गयी. हालांकि अब धूप अब पहले की तरह नर्म नहीं रही. पिछले सप्ताह से रांची में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था लेकिन बारिश पड़ने के बाद से तापमान में गिरावट हो गयी है.आज का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा है. आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है