कई न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला, अधिसूचना जारी
रांची : न्यायिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. इस संबंध में झारखंड हाइकोर्ट की अोर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) राजेश कुमार वैश काे गिरिडीह का प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव प्रभात कुमार शर्मा […]
रांची : न्यायिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. इस संबंध में झारखंड हाइकोर्ट की अोर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) राजेश कुमार वैश काे गिरिडीह का प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव प्रभात कुमार शर्मा को साहेबगंज का सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया है. फैमिली कोर्ट गढ़वा के प्रधान न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा को गढ़वा का ही प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया गया है.
हजारीबाग के एसीजेएम रविशंकर मिश्र का तबादला चाईबासा व रांची डालसा के सचिव राजेश कुमार सिंह का तबादला सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रांची के पद पर किया गया है. फैमिली कोर्ट सरायकेला के प्रधान न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिंह को हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार ( प्रशासन) के पद पर पदस्थापित किया गया. फैमिली कोर्ट डालटनगंज के प्रधान न्यायाधीश संदीप श्रीवास्तव काे गुमला व फैमिली कोर्ट चाईबासा के प्रधान न्यायाधीश ओम प्रकाश सिंह काे दुमका भेजा गया है.