नामकुम उप प्रमुख सहित 40 लोग भाजपा में

रांची़ : भाजपा टाटीसिलवे मंडल युवा मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नामकुम की उप प्रमुख माधुरी देवी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े करीब 40 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी व खिजरी विधायक राम कुमार पाहन ने नये सदस्यों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 26, 2018 8:51 AM
रांची़ : भाजपा टाटीसिलवे मंडल युवा मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नामकुम की उप प्रमुख माधुरी देवी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े करीब 40 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मुख्य अतिथि सांसद रामटहल चौधरी व खिजरी विधायक राम कुमार पाहन ने नये सदस्यों का स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष मनेश महतो ने की व संचालन अरुण महतो ने किया.
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, नूतन पहान, सुरेंद्र महतो व राजेश चौबे सहित मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version