झारखंड : दहेज के पैसे खर्च कर तिलक के दिन फरार हुआ दूल्हा

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली आनंद नगर में तिलक के दिन ही दूल्हा आशीष वर्मा घर से फरार हो गया़ इसे लेकर लड़की वालों ने दूल्हे के घर पर खूब हंगामा किया़ सूचना मिलने पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह लड़के के घर पहुंचे और लड़की वालों को समझा कर मामला […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 5, 2018 7:59 AM
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली आनंद नगर में तिलक के दिन ही दूल्हा आशीष वर्मा घर से फरार हो गया़ इसे लेकर लड़की वालों ने दूल्हे के घर पर खूब हंगामा किया़ सूचना मिलने पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह लड़के के घर पहुंचे और लड़की वालों को समझा कर मामला शांत कराया़
इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में दूल्हा, उसके मां-बाप व भाई के खिलाफ लड़की के पिता सुरेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस ने दूल्हे के मां-बाप व भाई को हिरासत में ले लिया है़ लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि लड़के वालाें ने तिलक के पहले ही चार लाख रुपये ले लिया था. उन रुपयों को दूल्हे ने खर्च कर दिया है और घरवालों से बचने के लिये तिलक के पहले ही फरार हो गया है़
कार्ड भी बंट गया, अब टल जायेगी शादी : हजारीबाग के चरही निवासी सुरेश कुमार ने प्राथमिकी में लिखा है कि चार मार्च को तिलक व सात मार्च को शादी थी़ उन्होंने कहा कि कार्ड बंट गया है़ रिश्तेदार भी घर आ गये है़ं अब अगर दो दिन मेें दूल्हा नहीं अाता है तो शादी टल जायेगी़ फजीहत भी खूब होगी़ इधर पुलिस कोशिश कर रही है कि दूल्हा वापस आ जाये तो कम-से-कम लड़की की शादी हो जाये़

Next Article

Exit mobile version