झारखंड : निकाय चुनाव में जुटें, सरकार की नाकामी लोगों को बतायें : मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में जुट जाने को कहा है़ श्री मरांडी ने कहा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करे़ं रांची नगर निगम के दोनों ही पदों (मेयर व डिप्टी मेयर) पर झाविमो की जीत होगी. कार्यकर्ता वार्ड स्तर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में जुट जाने को कहा है़ श्री मरांडी ने कहा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करे़ं रांची नगर निगम के दोनों ही पदों (मेयर व डिप्टी मेयर) पर झाविमो की जीत होगी. कार्यकर्ता वार्ड स्तर तक जायें और सरकार की नाकामी बताये़ं श्री मरांडी रविवार को पार्टी कार्यालय में महानगर के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे़
निकाय चुनाव को लेकर सात मार्च को झाविमो महानगर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा़ इसमें निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी़ श्री मरांडी ने कहा कि झाविमो कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख के साथी बने़ं पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाये़ं
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में मात्र झाविमो ही ऐसी पार्टी है, जो जनता के हितों को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है़ 2019 में भाजपा को झारखंड से उखाड़ देंगे़ आने वाला दिन हमारा है़
इधर, निकाय चुनाव के लिए महानगर के सभी 13 मंडल और 53 वार्ड की कमेटी को जवाबदेही दी गयी़ सभी वार्ड से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के बाबत पार्टी अध्यक्ष ने जानकारी ली़ महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता और महासचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सात मार्च का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा़ निकाय चुनाव में दोनों सीट झाविमो जीतेगा़ भाजपा की सरकार ने नगर निगम को पंगु बना दिया है़
बैठक में युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, शिवा कच्छप,आदत्यि मोनू, जीवेश सिंह सोलंकी, नजीबुल्लाह खान, इंदु भूषण गुप्ता, सतेंद्र वर्मा, रूपचंद केवट, शिव संकर साहू, एस कुमार, अकबर कुरैशी, अमित सिंह, भीम शर्मा, मोहन तिर्की, शांति देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >